Dehradun NewsHighlightUttarakhand

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पर्दाथ पिलाकर लूटी महिला की आबरू, मुकदमा दर्ज

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पर्दाथ मिलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी देवरिया, उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

नशीला पर्दाथ खिलाकर दिया घटना को अंजाम

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि वह अपने मामा के यहां रहती है और सेलाकुई की एक कंपनी में काम करती है। पीड़िता ने बताया की आरोपी की बहन ने पीड़िता से उसके भाई पुनीत शर्मा निवासी दिल्ह मल्हान, देवरिया, उत्तरप्रदेश का रिश्ता कराने के लिए दोनों की मुलाकात कराई थी।

बीते साल नवंबर को बहन की तबियत के बहाने उसे अपने घर बुलाया। युवती जब उसके घर पहंची तो उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद युवती बेहोश हो गई और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की देता रहा धमकी

युवती ने आरोपी युवक की अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। फोटो वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता ने ये बात उस वक्त किसी को नहीं बताई। जब आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे पैसे और जेवर मांगे तो युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर युवती ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

आरोपी कि तलाश जारी

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कि तलाश कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें