
रुड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने महिला को कूदता देख महिला का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंगनहर में कूदी महिला
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है एक महिला ने गंग नहर में छलांग लगा दी है। आसपास के लोगों के मुताबिक महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी। जल पुलिस ने महिला को कूदता देख कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला।
महिला की हालत गंभीर
फिलहाल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। राहगीरों के मुताबिक महिला बुर्का पहने हुए थी।