रायबरेली: रायबरेली जिले से बड़ी खबर आ रही है। विवाहिता महिला अपने तीन बच्चों और देवर के साथ नदी में कूद गई। इनमें से चार की मौत हो गई है, जबकि। विवाहिता को लोगों ने बचा लिया है। रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना इलाके के अघौरा में यह घटना हुई है। एक विवाहिता अपने देवर और तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गई। आनन- फानन में लोगों ने महिला को सकुशल बचा लिया।
हादसे के बाद लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। बचाव के दौरान महिला के देवर और तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका। अब तक विवाहिता के देवर और दो बच्चों के शव मिल गए हैं। एक बच्चे की तलाश जारी है। जांच में पति-पत्नी में विवाद सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।