highlightPithoragarh

पति के साथ सेल्फी ले रही थी महिला, पैर फिसला और खाई में गिरने से मौत

एक महिला फार्मासिस्ट अपने पति के साथ पहाड़ी पर सेल्फी ले रही थी। लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वो खाई में गिर गई। जिस से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एसडीआरएफ ने महिला के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से ही महिला का पति बेहोश है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेल्फी ले रही महिला की खाई में गिरने से मौत

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी 34 वर्षीय सोनम पायल की तैनाती आयुर्वेदिक चिकित्सालय जमराड़ी में थी। सात महीने पहले ही सोनम ने ज्वाइन किया था। जिला मुख्यालय से वो रोजाना ड्यूटी पर जाने के लिए अप-डाउन करती थी। गुरूवार को भी वो ड्यूटी खत्म कर अपने पति के साथ वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में कहीं पर वो सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान इसकी संतुलन बिगड़ा और वो नीचे 100 फीट गरही खाई में जा गिरी। जिस से उसकी मौत हो गई।

SDRF और ग्रामीणों ने शव को निकाला खाई से बाहर

महिला के पति पति राजेंद्र सिंह का शोर सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। जबक तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने लोगों के साथ मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद से ही महिला का पति बेहोश हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में थोड़ा सुधार बताया जा रहा है।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि मृतका की एक साल की छोटी बच्ची है। इय घटना की जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतका अपने पति और बेटी के साथ ऐंचोली में कमरा किराए पर लेकर रहती थी। गर्मियों की छुट्टियों में परिवार वाले भी उनसे मिलने आए हुए थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button