Big NewsUdham Singh Nagar News

रक्षाबंधन पर घर आई थी किशोरी, सांप के काटने से मौत

उधम सिंह नगर में एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई। किशोरी रक्षाबंधन पर खटीमा आई हुई थी। इस दौरान शनिवार को उसे सांप ने काट लिया जिस से उसकी मौत हो गई।

सांप के काटने से किशोरी की मौत

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में सांप के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डॉली कुमारी पुत्री रमाकांत निवासी जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के माधोटांडा क्षेत्र को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रक्षाबंधन पर घर आई थी किशोरी

मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए खटीमा आई हुई थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले गए।

काफी प्रयास के बावजूद किशोरी को नहीं बचाया जा सका। परिवार जन पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें