UttarakhandBig NewsDehradun News

दुष्कर्म का विरोध करने पर दरिंदगी से कर दी महिला की हत्या, कूड़ेदान के पास मिल था शव

देहरादून में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव कूड़ेदान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने की थी खाने और शराब की मांग

मामला देहरादून के हाथीबड़कला क्षेत्र का है। महिला का शव सोमवार को सड़क किनारे कूड़ेदान के पास पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें एक युवक कूड़ेदान के पास महिला के शव को घसीटते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

युवक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई। युवक पास में ही स्थित एक मॉल में सफाई कर्मचारी काम करता है। युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पास में ही बने टिन शेड में रहता है। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास महिला सड़क पर घूम रही थी। महिला ने युवक से खाना और शराब की मांग की।

महिला को घायल कर किया दुष्कर्म

युवक ने बताया कि वो महिला को टिन शेड में ले आया। युवक ने महिला को खाने के साथ शराब भी पिलाई। जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने महिला का सिर दिवार पर दे मारा। जिससे वो बेहोश हो गई। आरोपित ने महिला के साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म कर सिर पर मारा सिलेंडर

आरोपित ने बताया की कुछ देर बाद महिला होश में आई और छटपटाने लगी। जिसके बाद उसने महिला को शांत करने के लिए उसके सिर पर पास रखा सिलेंडर दे मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। राजेश ने शव को ठिकाने लगाने के लिए देर रात तीन बजे शव को घसीटते हुए कूड़ेदान तक ले आया और वहां छोड़कर फरार हो गया।

नहीं हुई महिला की शिनाख्त

जानकारी के अनुसार एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अक्सर न्यू कैंट रोड पर ही घूमती रहती थी। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

पहचान के लिए महिला के शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया गया है। इसके अलावा आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें