Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड। द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करने वाली महिला ने दिया माफीनामा, पोस्ट डिलीट

draupadi murmu in uttarakhna

 

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला ने अपनी गलती मान ली है। महिला ने देहरादून पुलिस को माफीनामा देकर अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है।

दरअसल एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सोमवार को देहरादून पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री समेत अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान ली गईं कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जया भारद्वाज नाम की एक महिला ने द्रौपदी मुर्मू के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर नाराजगी जताई गई। इसके बाद देहरादून पुलिस से शिकायत हुई।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जया भारद्वाज से संपर्क किया। इसके बाद जया ने पुलिस को अपनी माफीनामा दिया और अपनी पोस्टें भी डिलीट कर दीं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें