Dehradun NewsHighlight

महिला पर विवाहिता को बहलाकर ले जाने का आरोप, यूपी से किया रेस्क्यू, NCW ने दिए जांच के निर्देश

ऋषिकेश के गुमानीवाला से 24 दिन से लापता विवाहिता को पुलिस ने आखिरकार ढूंढ ही लिया है। बता दें महिला आयोग की सख्ती के बाद पुलिस ने महिला का उत्तर प्रदेश से रेस्क्यू किया है।

महिला पर विवाहिता को बहलाकर ले जाने का आरोप

बता दें ऋषिकेश के गुमानीवाला की एक विवाहित महिला बीते 11 सितंबर को अचानक कहीं गायब हो गई थी। विवाहिता के परिजनों ने थाने में विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

इसके साथ ही पड़ोस की एक महिला पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता की छानबीन शुरू की।

NCW की सख्ती के बाद किया महिला का रेस्क्यू

काफी समय तक जानकारी न मिलने के बाद विवाहिता के परिजनों ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। विवाहिता के परिजनों ने महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी।

कुसुम कंडवाल ने सख्ती दिखाते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को महिला की खोज के लिए सक्रिय किया। कुछ दिन के बाद महिला की लोकेशन ट्रेस की गई। बीते सोमवार को महिला का गोंडा से रेस्क्यू कर लिया गया है।

महिला आयोग ने दिए जांच के निर्देश

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ऋषिकेश पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक कुसुम कंडवाल ने कहा कि कोई महिला दूसरी महिला को बहला फुसला कर इतनी दूर तक क्यों ले गई थी? इसकी जांच होनी चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें