UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

निकाह के पांच दिन बाद महिला लाखों के जेवर लेकर फरार, प्रेमी के साथ हुई गिरफ्तार

काशीपुर में एक महिला अपने निकाह के पांच दिन बाद ही ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया है।

निकाह के पांच दिन बाद महिला प्रेमी संग फरार

मामला काशीपुर का है। जानकारी के अनुसार इसरार अहमद निवासी मोहल्ला कटोराताल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे इकरार अहमद का निकाह 21 जून 2023 को तय्यबा उर्फ आईसा के साथ हुआ था। निकाह के पांच दिन बाद तय्यबा करीब नौ तोले के आभूषण और 50 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने किया महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी ने तय्यबा उर्फ आईसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जांंच के दौरान आमने आया कि तय्यबा बिजनौर निवासी फरमान से प्रेम करती थी। मंगलवार को पुलिस की टीम ने ढेला पुल काशीपुर के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार तय्यबा के प्रेमी फरमान ने बताया कि हम दोनों के पास शादी तथा मौजमस्ती के लिए पैसे नहीं थे। हालांकि तय्यबा ने पूछताछ में बताया की फरमान उस पर वहां से भागने का दबाव बना रहा था। बता दें पुलिस ने तय्यबा और उसके प्रेमी फरमान से लगभग 50 हजार के जेवर और नकदी बरामद कर इकरार अहमद के परिजनों को सौंप दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें