Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, घटना को अंजाम देकर बताया सड़क दुर्घटना

dead body

देहरादून के विकासनगर से एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आ रहा है। यहाँ एक शादीशुदा युवती ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी ने हत्या को सड़क दुर्घटना दर्शाने का षड्यंत्र किया।

विकास नगर पुलिस ने इस पूरे मामला का खुलासा कर आरोपी पत्नी इंदिरा, प्रेमी संतराम और उसके साथी मुकेश को त्रिशला धर्मशाला विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस प्रशासन के अधिकारीयों ने बताया की तीनो आरोपियों ने 12 फरवरी को इस घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद तीनो की आज विकासनगर से गिरफ़्तारी हो चुकी है। आरोपियों ने हत्या कर घटना को सड़क हादसा दिखाने का पूरा प्रयास किया था। एसएसपी ने भंडाफोड़ करने वाली विकासनगर पुलिस टीम को ₹10000 का इनाम देने की घोषणा की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें