HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

पत्नी ने करवाया था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, डिप्रेशन में आकर पति ने लगाया मौत को गले

उधम सिंह नगर के किच्छा में पत्नी से विवाद के बाद पति ने डिप्रेशन में आकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है दो साल पहले पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी।

पत्नी ने करवाया था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मामला किच्छा के विकास कालोनी का है। मृतक की पहचान विजय आनंद (35) के रूप में हुई है। विजय मार्केटिंग का काम करता था। पांच साल पहले उसकी शादी बबली निवासी बरेली यूपी से हुई थी। दो साल पहले बबली ने विजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी।

डिप्रेशन में आकर पति ने लगाया मौत को गले

पत्नी के मायके जाने के बाद से ही विजय डिप्रेशन में रहने लगा था। बताया जा रहा है दो अगस्त शाम सात बजे के आसपास विजय काम से घर लौटने के बाद सीधा अपने कमरे में चला गया। कमरे में जाने के बाद विजय फंदे में लटक गया। विजय के परिजन जब खाने के लिए उसे बुलाने गए तो विजय कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

विजय को फंदे से लटका देख सबके होश उड़ गए। किसी तरह परिजन विजय को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेका पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें