Trending

कीमोथेरेपी से टूटी पत्नी!, पति ने दिया साथ, मुंडवा दिया अपना सिर, Emotional Video Viral

बीमारी केवल शरीर नहीं तोड़ती, वो कई बार इंसान को अंदर से झकझोर कर रख देती है। फिर अगर बात हो जानलेवा बीमारी की तो ऐसे में इंसान भावनात्मक रूप से भी टूट जाता है।

लेकिन आपके साथ अगर मुश्किल वक्त में कोई साथ खड़ा हो तो मुश्किल से मुश्किल राह आसान हो जाती है। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो( Video Viral) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पत्नी का दर्द बाटने के लिए पति कुछ ऐसा कर जाता है जिसे देखकर लोग भावुक हो जाते है।

कीमोथेरेपी से टूटी पत्नी, दर्द बाटने के लिए पति ने भी मुंडवा दिया सिर

दरअसल इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर Namarta Nitin Goel द्वारा शेयर की गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पत्नी के कीमोथेरेपी की वजह से बाल झड़ने लगते है। यहीं देख महिला का पति उसके साथ बैठकर अपना सिर भी शेव कर लेता है।

वीडियो में महिला ने लिखा, “तुमने सिर्फ अपना सिर नहीं मुंडवाया, बल्कि मेरा दर्द भी अपने साथ उठा लिया.” इसी वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को रोने के लिए मजबूर कर दिया। इस वीडियो को लोग प्यार, साथ और सच्चा रिश्ता बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- रील बाज पत्नी पर पति की नाराजगी, जिंदा बीवी की फोटो पर थूक कर कर डाला पिंडदान, Video

कीमोथेरेपी के बाद से दर्द में थे महिला, Video Viral

इससे पहले महिला ने वीडियो शेयर कर बताया था कि दूसरी कीमोथेरेपी में ही उनके बाल तेजी से झड़ने शुरू हो गए थे।सिर की त्वचा संवेदनशील और दर्दनाक हो गई थी। बाल गिरने पर दर्द और बढ़ता था। आखिरकार उन्होंने सारे बाल शेव करवाने की सोची।

ये भी पढ़ें:- सारी हदें पार!, सास की लाश के साथ रोते हुए बहू बना रही रील, इंटरनेट पर Viral Video

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो वायरल होते ही लोग भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, “भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे, ऐसा पति हर किसी को नहीं मिलता.” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “ये प्यार और दोस्ती से भी बढ़कर रिश्ता है.” कुछ यूजर्स का कहना है कि बीमारी के दौरान भावनात्मक सपोर्ट दवा से भी बड़ा होता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें