आज प्रदेश कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा शुक्रवार को राजघाट से शुरु होगी। लगभग एक महीने तक चलने वाली यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे।
दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना
मीडिया से बातचीत में देवेंद्र यादव ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और विकास को सुनिश्चित करना है। पिछले 11 सालों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने जनता से झूठे वादे किए हैं और दिल्ली के विकास को पीछे धकेल दिया है। यह यात्रा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आहवान है।
ये रहेगा यात्रा का पड़ाव
बता दें कि पहले दिन यात्रा राजघाट से शुरु होकर दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, तुर्कराम गेट, सीताराम बाजार, हौज काजी चौक और कटरा बारियान होते हुए फतेहपुरी तक जाएगी। यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान वे आम आदमी पार्टी और बीजेपी की दोहरी नीति और भ्रष्टाचार को सामने लाएंगे। यह यात्रा संविधान की पक्षा और लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।