Entertainment : कौन है सिंगर Maan Panu?, जिनके I’m Done गाने ने सलमान खान को भी बनाया दिवाना, उत्तराखंड के है रहने वाले - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कौन है सिंगर Maan Panu?, जिनके I’m Done गाने ने सलमान खान को भी बनाया दिवाना, उत्तराखंड के है रहने वाले

Uma Kothari
4 Min Read
who-is-maan-panu viral-singer-I'M Done song

Who is Maan Panu I’m Done Song: हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में वो एक राइजिंग सिंगर मान पानू का गाना शेयर करते है। साथ ही सिंगर के काम की तारीफ भी करते है। अभिनेता को सिंगर का नया ट्रैक आई एम डन(I’m Done) काफी पसंद आया।

उनके इस पोस्ट के बाद हर कोई इस सिंगर के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गया। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि कौन है ये सिंगर जिसने रातों-रात इंटरनेट पर तहलका मचा दिया तो ये आर्टिकल आपके लिए है। चलिए जानते है कि कौन है सिंगर Maan Panu?, जिनके गाने ने सलमान खान को भी दीवाना बना दिया।

maan panu i'm done song

मान पानू कौन हैं? Who is Maan Panu?

दरअसल जिस सिंगर के सलमान खान भी मुरिद हो गए है वो उत्तराखंड के रहने वाले है। 25 साल के मान पानू(Maan Panu Age) का जन्म पांच जुलाई को उत्तराखंड के कुमाऊं में हुआ था। कुमाऊं यूनिवर्सिटी से उन्होंने गणिक विज्ञान में डिग्री हासिल की है।

उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक मान ने मार्च से दिसंबर 2022 तक हाईटेक प्रोऑडियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मार्केटिंग इंटर्न रहे है। साथ ही फरवरी 2022 में उन्होंने मुंबई के फार स्टूडियो में सहायक संगीत निर्माता के रुप में काम किया।

I'm Done

लोगों को पसंद आ रहा मान पानू का I’m Done गाना maan panu song

हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक गाना वायरल हुआ। जिसके ना सिर्फ लोग दीवाने हुए बल्कि सुपरस्टार सलमान खान को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। सिंगर सिंगिंग रियालिटी शो I-Popstar में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसी शो में एक गाना गया जो वायरल हो गया। मान का ‘I am Done’ गाना ब्रकेआप के बाद मूवऑन करने की जर्नी को दर्शाता है। इसी गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। मान पानू की इंस्टाग्राम आईडी @maanoanu_ है

इस शो में नजर आ रहे मान

ट्रैक ‘आई एम डन’ मान ने 17 सितंबर 2025 को वार्नर म्यूजिक इंडिया के तहत आई-पॉपस्टार: वॉल्यूम 1 के तौर पर रिलीज हुआ। इस गाने के बोल और उनकी सूरीली आवाज ने सोशल मीडिया पर इस गाने को वायरल करवा दिया। अभी फिलहाल मान सिंगिंग सियलिटी शो आई-पॉपस्टार में नजर आ रहे हैं। जो MX Player पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

सलमान खान को भी बनाया दिवाना

बताते चलें कि सलमान खान ने एक नवंबर को अपनी पनवेल फार्महाउस से काउबॉय लुक में एक तस्वीर साझा की। जिसमें उन्होंने मान का गाना आई एम डन लगाया।

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बहुत लंबे समय के बाद एक शानदार ट्रैक.. बधाई! काश ये मेरे गानों में से एक होता।” इसपर मान ने लिखा, “अब मेरा काम हो गया,” साथ ही लाल दिल और गले लगाने वाला इमोजी भी जोड़ा।

Share This Article