Nationalhighlight

Delhi Blast के बाद डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी, जानें कौन है?, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तार

दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से पूरा देश हिल गया। लेकिन इससे ठीक पहले फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। दोबार से यहां पर 300 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री मिली। यानी यहां दो बार विस्फोटक सामग्री मिली।

पहले से गिरफ्तार मुजम्मिल नाम के एक शख्स की निशानदेही पर ये कार्रवाई की गई थी। इसके पास एक स्विफ्ट कार भी बरामद की गई थी। जो कि शाहीन नाम की डॉक्टर महिला के नाम पर थी। जिसके बाद पुलिस ने शाहीन को गिरफ्तार किया।

Delhi blast
डॉक्टर शाहीन

दिल्ली धमाके के बाद डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी

मूल रूप से शाहीन राजधानी लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली थी। उसकी तस्वीर भी जारी कर दी गई है। दरअसल मुजम्मिल की निशानदेही के बाद फरीदाबाद के फतेहपुर तागा गांव के एक घर से टीम को 2563 किलोग्राम विस्फोटक मिला। ये अमोनियम नाइट्रेट था। गांव की मस्जिद का मौलाना हाफिज इश्तियाक का ये घर था। जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया।

जानें कौन है डॉक्टर शाहीन?

स्विफ्ट कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी की ही डॉक्टर शाहीन शाहिद की थी। जिसके बाद ही उसे जम्मू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उसे श्रीनगर लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये जानना चाहती है कि कब से डॉ. मुजम्मिल और शाहीन एक दूसरे के संपर्क में बने हुए थे।

मुजम्मिल की निशानदेही पर फरीदाबाद में एक्शन

बताते चलें कि बीते 3.5 साल से डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनाई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल फिजिशियन के तौर पर कार्यरत था। वो यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर ही रहता था। कुछ ही दिन पहले फरीदाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसकी ही निशानदेही पर धौज गांव के एक घर से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट मिला था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button