Nationalhighlight

कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री Rekha Gupta? राजनितिक करियर से लेकर आय, जानें सबकुछ

दिल्ली के मुख्समंत्री (Delhi New CM) के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लग गई है। बुधवार की शाम को दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इसी बैठक में विधायक दल के नेता के तौर पर रेखा आर्य के नाम पर मुहर लगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर रेखा गुप्ता ने सरकार गठन का दावा पेश किया। ऐसे में आज वो रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। चलिए जानते है कि कौन है रेखा गुप्ता?

delhi-new-cm-name-rekha-gupta-

कौन हैं रेखा गुप्ता? (Who is Delhi New CM Rekha Gupta)

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित औऱ आतिशी दिल्ली की सीट संभाल चुकी हैं। विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को शालीमार बाग सीट से 30 हजार वोटों से मात दी थी। तो वहीं इसी सीट से साल 2020 में वो मामूली अंतर से हार गईं थी।

हरियाणा की रहने वाली है रेखा गुप्ता (rekha gupta family)

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता वर्तमान में दिल्ली भाजपा महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। साल 1974 में हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में उनका जन्म हुआ। 50 वर्षीय रेखा के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी है। साल 1998 में उन्होंने दिल्ली के मनीष गुप्ता (rekha gupta husband) के साथ शादी की।

delhi-new-cm-name-rekha-gupta

रेखा गुप्ता की नेट वर्थ (Rekha Gupta Net Worth)

चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफ़नामे की माने तो साल 2023-24 वित्तीय वर्ष में उनकी आय 6,92,050 रुपए है। तो वहीं उनके पति की आय करीब 97,33,570 रुपए है। कुल संपत्ति की बात करें तो रेखा कि नेट वर्थ 5.31 करोड़ (Rekha Gupta Net Worth) रुपये है। तो वहीं उन पर 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। 

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर?

रेखा गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ राजनीति में कदम रखा था। वो दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रही है। छोटी उम्र से ही वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गईं थी।

शिक्षा की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। साल 2003-04 में रेखा गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ी। यहां वो सचिव पद पर थी। जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में उन्होंने 2004 से 2006 तक जिम्मेदारी उठाई।

  • 2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद
  • 2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष
  • 2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव
  • 2010: भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी
  • 2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से पार्षद।

किसने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई. मैं उम्मीद करता हूँ कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।”

तो वहीं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई. यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी. मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालों को किए गए वादे पूरे होंगे. दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।”

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत कर कहा, “भाजपा के लिए महिला सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता बनने की और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बैठने की बहुत-बहुत बधाई।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button