National

कौन है कांग्रेस के ‘राजदार’ Natwar Singh? सोनिया गांधी ने भी मांगी जिनसे माफी, निधन के साथ ही कई राज हुए दफन

देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

कांग्रेस के राजदार है Natwar Singh

नटवर सिंह को कांग्रेस का राजदार माना जाता था और वह विदेश सेवा के अधिकारी थे। नटवर सिंह पहले व्यक्ति थे, जिन्होनें 1967 में सोनिया गांधी और राजीव गांधी की होने वाली शादी की खबर सबसे पहले इंदिरा गांधी को बताई थी। नटवर सिंह गांधा परिवार के काफी करीबी माने जाते थे। 1984 में इंदिरा गांधी ने ही उनकी सियासत में एंट्री करवाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नटवर सिंह जवाहरलाल नेहरु के साथ नाश्ता किया करते थे और जब सोनिया गांधी राजनीति में आईं तो उन्हें बड़ी नेता बनाने का काम नटवर सिंह ने ही किया। सोनिया गांधी की हिंदी सुधारने का काम भी नटवर सिंह ने ही किया था।

congress
Natwar Singh

जब Natwar Singh बने विदेश मंत्री

साल 2004 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार बनी, तब Natwar Singh को विदेश मंत्री बनाया गया। हालांकि ईरान से तेल के बदले अनाज कांड में उनका नाम आया, इसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके बाद वह बागी हो गए। नटवर सिंह ने अपनी आत्मकथा वन लाइफ इस नॉट इनफ में कहा है कि किताब आने से ठीक 2 महीने पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने घर आकर माफी मांगी थी।

ये किस्सा काफी मशहूर

वहीं जब किताब को लेकर अखबरों में नटवर सिंह का इंटरव्यू छपा तो उन्होनें बताया कि सोनिया गांधी नटवर सिंह से मिलने का प्रयास करती है, प्रियंका गांधी भी फोन करती है और नटवर सिंह एक हफ्ते के बाद मिलने का समय देते हैं। नटवर सिंह के अनुसार, जब प्रियंका हफ्ते भर बाद मिलने पहुंचती है तो वह बताती है कि उनकी मां सोनियां गांधी ने उन्हें भेजा है। प्रियंका गांधी नटवर सिंह ने सवाल करती है कि वह मई 2004 के घटनाक्रम के बारे में कुछ लिखेंग? इसी दौरान सोनिया गांधी भी कमरे में दाखिल हो जाती है और नटवर सिंह हैरान हो जाते हैं।

congress

सोनिया गांधी ने नटवर सिंह से मांगी माफी

हालांकि सोनिया गांधी को Natwar Singh ने भरोसा दिया कि वो किताब में कोई घटिया बात नहीं लिखेंगे। वह सोना गांधी के सामने ही बोलते हैं कि उनके साथ गलत हुआ है। नटवर सिंह ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, मैंने सोनियां गांधी से कहा कि आपने मेरे साथ गलत किया। इसके जवाब में सोनिया ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी। फिर मैंने जवाब दिया कि आपके बिना तो कांग्रेस का पत्ता भी नहीं हिलता। बाद में सोनिया ने मुझसे माफी मांगी थी।

Back to top button