HighlightNainital News

नैनीताल में अवैध निर्माण पर चला चाबुक, तीन मंजिला भवन ध्वस्त

nainital news

नैनीताल शहर के अलग अलग इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण पर जिला विकास प्राधिकरण सख्त रवैया अपनाए हुए है। आज पुलिस प्रशासन ने पीआरडी बल की टीम के साथ मिलकर काशीपुर हाउस क्षेत्र में अवैध तीन मंजिला भवन को ध्वस्त किया।

काशीपुर हाउस क्षेत्र में अवैध निर्माण करने पर सैयद सिद्दीकी, अशोक सिंह, केसी बाबा और दीपक सनवाल को 15 दिन पहले नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके भवन स्वामी निर्माण कार्य कराते रहे। मामले को लेकर प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में टीम काशीपुर हाउस क्षेत्र पहुंची। जहां टीम को निर्माण होते हुए मिला।

भारी पुलिस और पीआरडी कर्मियों के साथ टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। इस बीच निर्माणकारियों ने भारी विरोध जताया, मगर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को जारी रखते हुए भवन को ध्वस्त कर दिया। पंकज उपाध्याय ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण को चिन्हित किया जा रहा है और इसे लेकर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें