UttarakhandBig NewsHaridwar News

किरायेदार के कमरे में युवती आई तो मच गया बवाल, मकान मालिक और पड़ासियों के बीच जमकर चली लाठियां

रुड़की के पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव में किरायेदार के कमरे में युवती के आने पर बवाल मच गया। पड़ोसियों ने मामले की शिकायत मकान मालिक से की तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव और लाठियां चलने लगी। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला मित्र को घर पर बुलाना पड़ा भारी

बताया जा रहा है कि धनपुरा निवासी एक युवक फैक्ट्री में काम करता था। युवक किराये के मकान में रहता था। युवक ने अपनी एक महिला मित्र को अपने कमरे में बुलाया। इस बात पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताते हुए मकान मालिक के घर जाकर धमक गए।

जान से मारने की धमकी देने के लगाए आरोप

मामले को लेकर मकान मालिक तस्लीमुर्रहमान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि फैक्ट्री कर्मचारी को किराये पर कमरा देने के चलते दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता है। तहरीर देते हुए तस्लीमुर्रहमान ने पड़ोस में रहने वाले साकिब, शाकिर, सावेज और राशिद पर गालियां देते हुए घर में घुसकर धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

तस्लीमुर्रहमान ने बताया कि अगली सुबह सभी आरोपित अपने साथियों के उसके घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। जिससे तस्लीमुर्रहमान गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। दूसरे पक्ष के राशिद ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई सावेज और भतीजा साकिब घर पर बैठे हुए थे। तभी आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया।

मामले को लेकर फेरुपुर चौकी प्रभारी विरेंद्र नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें