UttarakhandDehradun NewsHighlight

पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो घर से भागा नौंवी का छात्र, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो नौंवी के छात्र ने घर छोड़ने का फैसला लिया। छात्र स्कूल के लिए घर से निकला और वापस नहीं आया। परिजनों ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने तत्काल छात्र की तलाश शुरू कर दी।

बेटा घर नहीं पहुंचा तो पुलिस से ली मदद

मामले को लेकर एसओ प्रेमनगर पीढ़ी भट्ट ने बताया कि मंगलवार शाम नंदन सिंह कोरंगा निवासी मोहनपुर थाने पहंचे थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गौरव (15) स्कूल गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। गौरव केवि आईएमए में नौवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार सुबह वो घर से निकला था लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा। छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एसओ ने बताया कि मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी। तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया। सीसीटीवी कैमरों में उसके बस में बैठने की फुटेज मिली थी। इस पर एक टीम को हरिद्वार और दूसरी टीम को ऋषिकेश भेजा गया।

पढ़ाई को लेकर पिता ने लगाई थी डांट

पुलिस टीम ने बच्चे को बुधवार शाम को बस अड्डा ऋषिकेश पर बैठे देखा। जिसके बाद पुलिस टीम छात्र को अपने साथ देहरादून ले आई। छात्र को उसके परिजनों के सुपुद्र कर दिया गया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे एक बार डांटा था। जिस वजह से वो घबरा गया और घर छोड़कर जाने वाला था।

पैसे खत्म होने के चलते आगे नहीं जा पाया छात्र

एसओ ने बताया कि गौरव साइकिल से स्कूल जाता है। वह घर से सीधे आईएसबीटी गया और वहां पर ही अपनी साइकिल खड़ी कर बस में बैठ गया। छात्र के पास घर से मिले कुछ पैसे थे जिससे उसने ऋषिकेश का टिकट लिया था।

ऋषिकेश पहुंचकर छात्र रेलवे स्टेशन पर बैठा रहा। छात्र के पैसे खत्म हो गए थे जिस कारण वो वहां से आगे नहीं जा पाया। छात्र ने बताया की उसे नहीं पता था कि वो कहां जायेगा। बस वो घर से डरकर भागा था और घर छोड़ना चाहता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें