Chandra Grahan 2023: हमारे हिन्दू सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण(Chandra Grahan) काफी महत्व रखता है। चंद्र ग्रहण के समय धरती पर राहु और केतु का प्रभाव ज्यादा हो जाता है। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नही किए जाते। ऐसे में इस साल का आखिरी ग्रहण कब लगने वाला है? चलिए जानते है।
पूर्णिमा की तिथि?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। 28 अक्टूबर को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत प्रातः काल 04 बजकर 17 मिनट से होगी और 29 अक्टूबर को रात 01 बजकर 53 मिनट पर खत्म होगी। इस साल पूर्णिमा की तिथि 28 और 29 दोनों दिन है। जिसकी वजह से लोग चंद्र ग्रहण की तारिख को लेकर कंफ्यूज है।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण?(Chandra Grahan 2023)
ज्योतिषियों के अनुसार चंद्र ग्रहण(Chandra Grahan 2023) की शुरुआत 28 अक्टूबर को देर रात 01:06 मिनट पर होगी और रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म भी हो जाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण 1 घंटे 16 मिनट का लग रहा है। सूतक ग्रहण च्नद्र ग्रहण से ठीक नौ घंटे पहले शुरू होता है। ग्रहण के खत्म होने के बाद सूतक भी समाप्त हो जाता है।
Chandra Grahan का सूतक
चद्र ग्रहण के समय लोग दान-पुण्य करते है। भारत के साथ एशिया के कई देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देगा जिसकी वजह से इसका सूतक मान्य रहेगा।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्र ग्रहण के सूतक की शुरुआत 28 अक्टूबर को दोपहर 4:05 मिनट पर होगी। सूतक काल अशुभ होता है। ऐसे में इस बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूतक के दौरान मंदिर बंद रहते हैं और पूजा-पाठ जैसे कार्य नहीं किए जाते।