प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 117वें एपिसोड का आज प्रसारण हुआ। इस कार्यक्रम में उन्होने संविधान, किसान, कैंसर और AI जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट की तरह है। उन्होनें कहा कि अगर आज मैं आपसे बात कर पा रहा हूं तो ये संविधान की बदौलत है।
बता दें कि हाल ही में संसद सत्र के दौरान संविधान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने थी। कांग्रेस आरोप लगा रही थी कि बीजेपी ने संविधान का अपमान किया है। तो वही बीजेपी कांग्रेस को भी घेरने की कोशिश मे लगी हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि संसद सत्र में धक्का मुक्की भी देखने को मिली। जिसमें 2 सांसद भी घायल हो गए। ऐसे में पीएम मोदी के संविधान पर चर्चा करने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने मन की बात की शुरुआच नए साल की शुभकामनाओं के साथ की और उन्होनें कहा कि नए साल के सात ही हमारे संविधान को लागू हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे, ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।
संविधान हर तरीके से कसौटी पर खरा उतरा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 2025 बस अब आ ही गया है। 26 जनवरी 2025 को संविधान को लागू हुए 75 साल हो जाएंगे। ये हमार लिए गर्व की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है। हमारा मार्गदर्शक है। संविधान की वजह से ही आज में आपसे बात कर पा रहा हूं। संविधान निर्माताओं ने हमें जो सौंपा है वो हर तरीके से कसौटी पर खरा उतरा है।
खास वेबसाइट के बारे में दी जानकारी
इसी के साथ पीएम मोदी ने देश के नागरिकों को संविधान की विरासत को जोड़ने के लिए constitution75.com नाम से एक खास वेबसाइट के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि इसमे आप संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं, अलग-अलग भाषाओं में संविधान पढ़ सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि इस वेबसाइट में आप संविधान के बारे में सवाल भी पूछ सकते हैं। मन की बात के श्रोताओं से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से, कॉलेज में जाने वाले युवाओं से मेरा आग्रह है इस वेबसाइट पर जरुर जाकर देखें, इसका हिस्सा बनें।