Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि का त्योहार काफी महत्वपूर्ण होता है। साल में दो बार आने वाले इस त्यौहार का काफी महत्व है। नौ दिन चलने वाले इस त्यौहार में नौ अलग-अलग देवियों को पूजा जाता है।
ये त्यौहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। लोग इस त्यौहार के लिए महीने भर पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देते है। ऐसे में अब साल की दूसरी नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि आने वाली है।
कब से शुरु हो रहे Shardiya Navratri 2023 Date
शारदीय नवरात्रि(Shardiya Navratri) अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रही है। नौ दिन चलने वाली वाले इस पर्व में मां अंबे की पूजा-अर्चना की जाती है।
ऐसे में नवरात्री के दिनों के दौरान कुछ लोग अनजाने में कुछ गलती कर जाते है। जिसके बाद उन्हें पछतावा होता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे चीज़ों के बारे में बताएंगे जो नवरात्री के दिनों में इंसान को भूल कर भी नहीं करना चाहिए।
ना खाए मांसाहारी भोजन
मां दुर्गा को नौ दिनों तक पूजा जाता है। ऐसे में कुछ लोग इन दिनों व्रत भी रखते है और माता की पूजा अर्चना भी करते है। ऐसे में उन्हें मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए। साथ ही हिन्दू धर्म के सभी लोगों को मांसाहारी भोजन से परहेज करना चाहिए।
लहसुन-प्याज से करे परहेज
नवरात्री में मां दुगा को भोग लगाया जाता है। प्याज लहसुन के बिना बना हुआ खाना ही माता को चढ़ाया जाता है। ऐसे में इन नौ दिनों तक घर में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं होता। पहले से ही लहसुन-प्याज को तामसिक भोजन में रखा गया है।
बाल या नाखून काटना
लोग अक्सर नवरात्री के दिनों नाख़ून काटने की गलती कर बैठते है। लेकिन नवरात्रि में नाखून नहीं काटने चाहिए। हिंदी मान्यताओं के अनुसार किसी भी व्रत में बाल और नाखून को काटना अच्छा नहीं माना गया है। इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए नौ दिन तक नाख़ून और बाल नहीं काटवाने चाहिए।
शराब और तंबाकू का सेवन
शराब और तंबाकू वैसे भी सेहत के लिए नुक्सानदायक होता है। ऐसे में कुछ लोग नवरात्री के दौरान शराब आदि चीज़ों का सेवन कर लेते है। नौ दिन तक देवी मां की पूजा की जाती है। ऐसे में हिन्दू धर्म में इन चीज़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
भोजन न करें बर्बाद
कुछ लोगों की आदत होती है खाने की थाली में भोजन छोड़ने की। वैसे तो कभी भी भोजन को बर्बाद नहीं करना चाहिए। लेकिन नवरात्री के दिनों में आप भूलकर भी खाना बर्बाद न करें। इन दिनों देवी को भोग लगाया जाता है। थाली में खाना छोड़ने से देवी रुष्ट हो जाती है। ऐसे में जितनी भूक हो उतना ही खाना आप अपनी थाली में लें।