HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

प्रदेश में मौसम का बदलेगा मिजाज, पहाड़ी जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में 17 से 20 जून तक बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पहाड़ी जिलों में बारिश होने के साथ ही गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो और आरेंज अलर्ट

प्रदेश में आकाशीय बिजली चमकने के लिए और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। जिसके चलते 17 से 20 जून तक बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में तापमान में स्थिरता

बीते कुछ दिनों से प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। जिसके चलते पहाड़ों पर भी गर्मी बढ़ रही थी। लेकिन बीते दिनों पहाड़ों पर मौसम बदलने के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में स्थिरता देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बीते तीन दिनों में राजधानी दून में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें