HighlightUttarakhand Weather News

चारों धाम में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, अपडेट देख कर ही बनाए यात्रा का प्लान

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। जिसे लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने कई जिलों के लिए बारिश के का अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है।

चारों धाम में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चंपावत में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।

अपडेट देख कर ही करें यात्रा की तैयारी

मौसम वैज्ञानिकों ने चारों धामों में आज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमनोत्री में बारिश होने की संभावना है। अगर आप यात्रा पर आने का प्लान कर रहे हैं तो अपने साथ बरसाती, छाता, गर्म कपडे रखना ना भूलें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें