प्रदेश के छह जिलों में आज यानि की शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा। तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने तेज गर्जन के साथ-साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन छह जनपदों में खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में कही-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीट किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।
हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बदल रहें मौसम का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
प्रदेश में देरी से होगी मानसून की एंट्री
मौसम विभाग क निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इस बार प्रदेश में मानसून चार से पांच दिन देरी से आएगा। भारत में बीते गुरूवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी। उत्तराखंड में मानसून की एंट्री 20 या 25 जून तक होगी।