Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, आज इन दो जिलों में हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड में मानसून की विदाई हो गई है. जिसके बाद से ही प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि सोमवार को कुमाऊं मंडल के दो जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

दो जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि इन दिनों प्रदेशभर में तेज धूप खिली हुई है. लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड हो रही है.

इस बार सामान्य से डेढ़ गुना ज्यादा हुई बारिश

मानसून सीजन की बात करें तो उत्तराखंड में बारिश सामान्य हुई. लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक बारिश हुई जिस कारण काफी नुकसान भी हुआ है. यूं तो पूरे जून महीने में 49 प्रतिशत कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में सामान्य से 20 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई. वहीं अगस्त में भी नौ प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई. बात करें अगर सितंबर में हुई बारिश की तो इस महीने में प्रदेशभर में 55% ज्यादा बारिश दर्ज की गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें