HighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में इस तारीख से बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पांच मई को अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।’

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पांच मई को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर सभी जिलों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में दर्ज की गई बढ़ोतरी

मैदान से लेकर पहाड़ों तक चटख धूप रहेगी। जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है।गुरुवार के तापमान में नजर डालें तो राजधानी दून में चटख धूप खिली रही। जिससे राजधानी के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं सुबह और शाम को देहरादून का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें