HighlightUttarakhand

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, यमुनोत्री और गंगोत्री में भारी बर्फ़बारी

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली है। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया है और गर्मी से भी निजात मिली है।

बुधवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र सहित यमुना घाटी में बारिश का सिलसिला अभी जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें