आज की रात आएगी ‘आफत’, उत्तर भारत के लिए चेतावनी जारी

आज की रात आफत आने वाली है। IMD ने भारत के लिए चेतावनी जारी की है। देशभर के कई इलाकों में आज आंधी-तूफीन, बारिश और ओलावृष्टि होने की भारी संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट लेने वाला है।
हालांकि हर जगह इसका प्रभाव एक जैसा नहीं होगा। वेदर सिस्टम का असर कहीं-कहीं पर देखने को मिल सकता है। जिसका मतलब है कि कुछ इलाकों में भारी बारिश और तूफान देखने को मिल सकता है। तो वहीं आस-पास के इलाकों पर इसका असर कम देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- जंग के बीच ईरान का इंडिया को खास मैसेज, कही ये बड़ी बात Iran War
आज की रात आएगी ‘आफत’, उत्तर भारत के लिए चेतावनी जारी Weather Today
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ऐसा मौसम बन रहा है जो भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) से नमी लेकर आ रहा है। जिसकी वजह से उत्तर भारत में बारिश, गरज और ओलावृष्टि की संभावना बना रही है। इसमें गुरुग्राम, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा शामिल है। जहां आज आंधी-तूफान और बारिश की सबसे ज्यादा संभावना बन रही है।
ये भी पढ़ें:- Seema Haider ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला
तेज तूफान, बारिस और ओलावृष्टि की संभावना
बीते दिनों तेज आंधी-तूफान के बादल और तेज बारिश और ओले गिरे। ऐसे में आज रात भी ऐसी ही कुछ स्थिति बन रही है। IMD के मुताबिक 7-9 अप्रैल के बीच देश के विशाल भू-भाग में भीषण ओलावृष्टि की संभावना है।
ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 7.41 रुपए तो डीजल में ₹25 का उछाल, इस कंपनी ने बढ़ाई कीमत
उत्तराखंड समेत कौन-कौन से राज्य प्रभावित
ये भी पढ़ें:- 4 दिनों में चार बड़ी घटना!, उत्तराखंड में चल रहा मौत का खेल
मौसम विभाग की माने तो इससे राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्वी भारत काफी ज्यादा प्रभावित होगा।