International News

जंग के बीच ईरान का इंडिया को खास मैसेज, कही ये बड़ी बात Iran War

अमेरिका-इजरायल और ईरान (Iran War) में चल रही जंग अभी फिलहाल खत्म नहीं हो रही है। दोनों के बीच इस जंग से ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया पर असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा इसका असर तेल और गैस की सप्लाई पर देखने को मिल रहा है। जिससे ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच ईरान (Israel-Iran War) ने भारत(India) के लिए एक मैसेज भेजा है। ईरान ने भारतीयों की सलामती को लेकर एक मैसेज दिया है।

Israel-Iran War: जंग के बीच ईरान ने इंडिया को दिया मैसेज, कही ये बड़ी बात

दरअसल भारत में ईरानी प्रतिनिधि ने एक मैसेज भेजा है। जिसमें भारतीयों को दोस्त से सबोधित (Quote) किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि ये मैसेज ऐसे वक्त पर सामने आया है जब मिडिल ईस्ट में बीते एक महीने से वॉर चल रही है।

28 फरवरी को शुरू हुई जंग Israel-Iran War

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर कार्रवाई करते हुए एयरस्ट्राइक की थी। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई प्रमुख नेताओं की मौत हुई थी। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिडिल ईस्ट के कई अन्य देशों को अपना निशाना बनाया था। ईरान ने सऊदी अरब, कतर, बहरीन के साथ-साथ अन्य देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जंग का असर

इस जंग का असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर देखने को मिला। जंग में ईरान को उसके सहयोगी समूह जैसे लेबनान में हिज्बुल्लाह, यमन में हूती उसकी मदद कर रहे हैं। जंग में हवाई हमलों से लेकर साइबर हमले भी हो रहे हैं। समुद्र के रास्तों पर इसका खतरा देखने को मिल रहा है। जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी शामिल है।

जो तेल के लिए काफी महत्वपूर्ण रास्ता है। हालांकि जमीनी स्तर पर जंग शुरू नहीं हुई है। लेकिन इसका खतरा भी लगातार बना हुआ है। जिसका असर पूरी दुनिया भूगत सकती है। मिडिल ईस्ट से तेल और गैस की सप्लाई आती है। जंग बढ़ने पर गैस, पेट्रोल और डीजल पर इसका भारी असर देखने को मिलेगा।

मिडिल ईस्ट में मारे गए भारतीयों की संख्या

आपको बात दें कि विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार 30 मार्च 2026 को मिडिल ईस्ट में जारी जंग भारतीयों की मौत पर जानकारी दी थी। जिसमें बताया गया था कि अब तक आठ भारतीयों की इसमें मौत हो चुकी है। तो वहीं एक लापता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें