Big NewsUttarakhand
उत्तराखंड में इन चार दिनों के लिए बारिश बर्फबारी, जोशीमठ में बढ़ सकती है मुश्किल

जोशीमठ में मौसम में बदलाव के चलते अगले कुछ दिनों में मुश्किलें सामने आ सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 19 से 24 जनवरी के बीच चार दिन 19, 20, 23 और 24 को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में चमोली, जोशीमठ, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के लिए जोशीमठ में विस्थापितों के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ सकते हैं।
हालांकि राहत भरी खबर ये है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस लंबा नहीं रहेगा लिहाजा जल्द राहत मिल सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।