highlightChar Dham Yatra 2023

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, दोपहर बाद चारधाम में शुरू हुई बर्फबारी

आज सुबह प्रदेश में चटख धूप खिली थी। लेकिन दोपहर बाद प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के चारों धामों में  बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी के साथ ही प्रदेश में ठंड में इजाफा हो गया है। यमनोत्री धाम में बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है।

प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में आज सुबह की शुरूआत चटख धूप के साथ हुई थी। लेकिन दोपहर के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। चारों धाम में बर्फबारी शुरू हो गई है। यमनोत्री धाम में बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण ठंड में इजाफा हो गया है।

पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि का जारी किया था अलर्ट

भले ही दिन की शुरूआत चटख धूप के साथ हुई हो लेकिन मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लिए आज ओलावृष्टि की आशंका जताई थी। जो कि सही साबित हुई है।

मौसम विभाग ने कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने का अनुमान भी जारी किया था। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उक्त आशंकाओं को देखते हुए लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है।

बर्फबारी से यात्रियों को रही दिक्कतें

चारधाम में दोपहर बाद से ही बर्फबारी हो रही है। अभी भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फाबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को पैदल यात्रा करने में मौसम बाधा बन रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button