प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। रविवार को पांच जिलों में मौसम के बिगड़ने की संभावना है। जिसके चलते चारधाम यात्रा में बाबा केदार के धाम जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया है। मौसम के सही होते ही अगले आदेश मिलने पर इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।
बदले मौसम के चलते केदारनाथ के लिए रोका पंजीकरण
चारधाम यात्रा का कल से आगाज हो गया है। यात्रा के लिए श्रद्धालु खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। आज रविवार को भी प्रदेश के पांच जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। जिसके चलते केदारनाथ धाम के पंजीकरण रोक दिया गया है।
पांच जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना
आज रविवार को प्रदेश के पांच जिलों चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में मौसम करवट लेगा। इन जिलों के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
आगले आदेश के बाद ही शुरू किए जाएंगे पंजीकरण
केदारनाथ में मौसम के बिगड़ गया है। जिसके चलते धाम के लिए यात्रा पंजीकरण को फिलहाल रोक दिया गया है। बाबा केदार का धाम के लिए पंजीकरण रोकने के आदेश पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय ने जारी किए हैं।
जबकि बाकी तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। मिली जीनकारी के मुताबिक अगले आदेश मिलने के बाद ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
बर्फबारी के चलते व्यवस्थाएं हो रही बाधित
केदारनाथ और यमुनोत्री दोनों धामों में बर्फबारी रूक-रूक कर हो रही है। बर्फबारी के होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। अगर बर्फबारी का दौर आगे भी जारी रहता है तो तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है। बाबा केदार के धाम केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में सीमित संख्या में ही तीर्थयात्री के ठहर सकते हैं।