Big NewsChar Dham Yatra 2023

पहाड़ों में फिर बदला मौसम का मिजाज, kedarnarth dham में शुरू हुई बर्फबारी

गुरूवार दोपहर को एक बार मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। जबकि मैदानी इलाकों में भी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है।

पहाड़ों पर फिर बदला मौसम

बुधवार शाम को पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो रही थी। सुबह कुछ जगहों पर धूप निकली थी को कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए थे। लेकिन दोपहर बाद फिर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे kedarnath dham और होमकुंड साहिब के यात्रियों को दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।

Kedarnath dham में शुरू हुई बर्फबारी

Baba kedar के kedarnath dham में दोपहर बाद फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। बारिश और बर्फबारी के बाद भी श्रद्धालुओं का उतत्साह कम नहीं हो रहा है। सुबह भी धाम में बर्फबारी हो रही थी। baba kedar के धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दर्शनों के लिए तीर्थ यात्री बर्फबारी के बीच भी लंबी लाइन लगाकर खड़े हैं।

गर्मी के मौसम में सर्दी का हो रहा अहसास

मई अंत तक भी प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे मौसम और भी ठंडा हो जा रहा है। जून का महीना आने वाला है लेकिन अब भी पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।

जो कि गर्मी के मौसम में भी सर्दी का एहसास करा रही है। मौसम के इस रूख के कारण चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के महीने में लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button