highlightChamoli

औली में बीच सड़क पर अचानक जमीन से निकलने लगा पानी, दहशत में आए लोग

बुधवार को देर शाम औली में बीच सड़क पर जमीन से अचानक पानी निकलने लगा। इसकी भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग इस खबर के बाद से दहशत में आ गए। जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

औली में बीच सड़क पर अचानक जमीन से निकलने लगा पानी

ज्योतिर्मठ के प्रवेश द्वार पर औली रोड पर बुधवार को अचानक पानी निकलने लगा। जिस से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी। जानकारी पर तहसील टीम मौके पर पहुंची और जांच की। निरीक्षण करने पर पता चला कि ये पानी औली से आ रहा नाले के चोक हो जाने के कारण रिस रहा है। जिसके बाद नाले के पानी की निकासी की गई और थोड़ी देर में ही सड़क के बीच से पानी रिसना भी बंद हो गया।

पानी रिसना बंद होने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

ज्योतिर्मठ में पूरे एक घंटे सड़क से पानी रिसने के कारण खूब गहमागहमी रही। लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे तक जब पानी रिसना पूरी तरह बंद हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने जानकारी दी कि औली नाले के चोक होने के कारण पानी का रिसाव शुरू हो गया था। लेकिन अब नाले की सफाई करवा दी गई है। जिसके बाद पानी का रिसाव बंद हो गया है और परेशानी वाली या डरने वाली कोई बात नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button