UttarakhandBig News

श्रीनगर डैम से छोड़ा पानी, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा, चार जिलों के लिए सावधानी बरतने के निर्देश

प्रदेश भर में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं नदियां भी उफान ओर है। बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत शासन ने चार जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के निर्देश हैं।

अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा

श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने बताया कि अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की आशंका है। जिसे देखते हुए राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने चेतावनी जारी की है।

चार जिलों के लिए जारी की चेतावनी

राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने मंगलवार को अलर्ट जारी करते हुए पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ganga

ट्रोल फ्री नंबर किए जारी

शासन की ओर से किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना के लिए 0135-2710335, 2664314, 2664315, 0135-2710334, 2664317, 1070, 9058441404 एवं 8218867005 टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें