UttarakhandHighlightUttarakhand Weather News

प्रदेशभर में दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज और कल प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। जिसके लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 25 जुलाई को कुमाऊं के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा न करे की अपील की है।

भारी बारिश मचा रही तबाही

पिथौरागढ़ बंगापानी तहसील के जाराजिबली में बादल फटने की घटना सामने आई है। जाराजिबली गांव में नाले के ऊफान पर आने से बंगापानी-जाराजिबली सड़क में कई मीटर हिस्सा बह गया। नाले के आसपास हुए भूस्खलन से भारी कटाव हुआ है। वहीं मेतली, देवलेख, भट्भटा सहित अन्य गांवों में भारी बारिश और तेज अंधड़ ने तबाही मचाई हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें