Big NewsNational

नहीं रहे विनोद दुआ, मीडिया जगत में शोक की लहर

JOURNALIST VINOD DUA

 

मीडिया जगत के लिए बुरी खबर है। बता दें कि पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है. इस खबर से देश भर के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी मिली है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी. बता दें कि कुछ दिन पहले ही विनोद दुआ की मौत की अफवाह उड़ी थी, तब उनकी बेटी ने इनका खंडन किया था.

विनोद दुआ की बेटी मल्लिका ने बताया कि उनके पिता विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा. मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एक अद्वितीय जीवन जिया. वे हमेशा सच बोलते रहे. मल्लिका दुआ ने लिखा, अब वे हमारी मां के साथ हैं यानी अपनी पत्नी के साथ स्वर्ग में हैं. दरअसल, मल्लिका की मां का निधन इसी साल कोरोना से हो गया था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें