Dehradun NewsBig News

Election 2024 : उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत पहुंचे मतदान केंद्र

उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों के बाहर अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदाता उत्साहित नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच गए हैं।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत पहुंचे मतदान केंद्र

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह ही अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पहुंच गए हैं। त्रिवेंद्र रावत टिहरी लोकसभा सीट के पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। बता दें आज प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें