IPL के बीच वृंदावन पहुंचे Virat Kohli, पत्नी अनुष्का संग लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

आईपीएल 2026 के बीच एक बार फिर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ वृंदावन पहुंचे। अक्षय तृतीय के मौके पर दोनों प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से मिलने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी इस यात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों भक्ती भाव के साथ आश्रम में बैठे नजर आए। आपको बता दें कि अक्सर अनुष्का और विराट वृंदावन आते रहते है। बीते पांच महीनों में दोनों तीसरी बार यहां का चक्कर लगा चुके है।
IPL के बीच वृंदावन पहुंचे Virat Kohli
विराट की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को था। जहां कोहली 19 रन बना कर पवेलियन लौट गए। अगला मुकाबला टीम का गुजरात के साथ शुक्रवार को होगा। ऐसे में पांच दिन के इस गैप में कोहली खुद को आध्यात्मिक रूप रिचार्ज कर रहे हैं। आश्रम पहुंचकर उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के साथ आध्यात्मिक चर्चा की।
पत्नी अनुष्का संग लिया premanand maharaj का आशीर्वाद
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से विराट और अनुष्का वृंदावन अक्सर आते रहते है। इस साल की शुरुआत में वो अपने बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद यहां पर प्रेमानंद जी का आशीर्वाद लेने आए थे। पिछले साल भी कपल तीन बार आश्रम आए थे। जनवरी में बच्चों के साथ। तो वहीं मई में टेस्ट से संन्यास के बाद कोहली यहां पहुंचे थे। तो वहीं दिसंबर में भी वो वृंदावन आए थे।