दुल्हा वरमाला पहनाने ही वाला था कि तभी दुल्हन ने स्टेज से लगा दी छलांग और फिर…Viral Video

Viral Video: शादी हर किसी की लाइफ का एक खास और यादगार पल होता है। दोनों दूल्हा-दुल्हन ने इस दिन के लिए कई सपने देखे होते हैं। सभी रस्म खुशी और उत्साह के साथ मनते है।
हालांकि कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो इस खुशी के पल को चर्चा का विषय बना देता हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर एक दूल्हा-दल्हन के बीच वरमाला होने ही वाली थी कि तभी दुल्हन स्टेज से छलांग लगाती है और कुछ ऐसा करती है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- 19 हजार के लिए सबूत मांग रहे थे बैंक कर्मी!, मजबूर भाई कब्र से निकालकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा Video
दुल्हा पहनाने वाला था वरमाला
दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ गांव का बताया जा रहा है। यहां शादी के लिए स्टेज सजा था। चारो ओर मेहमानों की भीड़ देखने को मिल रही है। दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए तैयार थे। हर कोई वरमाला होने का इंतजार कर रहा था। हालांकि जैसे ही दूल्हा दुल्हन को माला पहनाने के लिए हाथ आगे करता है वैसे ही दुल्हन अचानक स्टेज से नीचे कूद जाती है।
तभी दुल्हन ने स्टेज से ही लगा दी छलांग और फिर…Viral Video
कूदकर वो तेजी से भागने लगती है। पहले तो ये देखकर वहां मौजूद लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर ये हुआ क्या?कुछ ही सेकंड में शादी का ये माहौल अफरा-तफरी में तब्दिल हो जाता है। कुछ लोग दुल्हन के पीछे जाने की कोशिश करते हैं। तो वहीं कुछ बस खड़े होकर इस घटना को देखते है। वायरल वीडियो के कैप्शन के मुताबिक दुल्हन स्टेज से कूदकर अपने प्रेमी को वरमाला पहना देती है।
ये भी पढ़ें:- शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
पता चला कि इस घटना के बाद शादी नहीं हुई। दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस बारात लेकर लौट गया। ये पूरी घटना इलाके में वायरल हो गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि दुल्हन ने ऐसा क्यों किया?
ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
अनुमान लगाए जा रहे हैं कि शायद लड़की शादी से खुश नहीं थी। या उसे दूल्हा पसंद नहीं था और वो किसी और से प्यार करती रही होगी। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, “ये कौन सी नई रस्म है, किसी ने कहा, लगता है दुल्हन मैराथन की तैयारी करके आई थी।” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “शायद दूल्हा पसंद नहीं था।” अन्य ने लिखा कि, “दुल्हन ने तो कमाल ही कर दिया।”