
इंसान कितना जिएगा ये तो किसी को पता नहीं होता। ये सब व्यक्ति के डीएनए और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। दुनिया में कई ऐसे लोग है जो 100 साल का आंकड़ा पार कर जाते है। कईयों का नाम तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
हाल फिलहाल का मामला भी इसी से जुड़ा है। दरअसल एक शख्स की मौत हुई जिसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसकी उम्र 142 साल की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि वो अपने पीछे सात बीवियां और 134 बच्चे छोड़कर गया है।

142 साल के बुजुर्ग शख्स की मौत
खबरों की माने तो इस साऊदी के इस शख्स का नाम नसीर बिन रदान अल राशिद अल वादेई Nasser bin Radan Al Rashid Al Wadaei था। साऊदी का ये सबसे बुजुर्ग व्यक्ति था। दावा किया जाता है कि उसका जन्म 1800 के आखिरी दौर में हुआ था।
पीछे छोड़ गया 7 बीवियां और 134 बच्चे
बताते चलें कि सऊदी अरब के इस शख्स के134 बच्चें और नाती-पोते हैं। सात बार उसने शादी की। एक बीवी की उम्र तो मरते वक्त 110 साल भी बताई जा रही है। हैरान कर देने वाली बात तो ये भी है कि इस शख्स ने हर उस साऊदी राजा को देखा जिसने सऊदी को डेवलप किया।
उसने रेगिस्तान को शहरों में बदलते हुए देखा था। 40 से ज्यादा बार ये व्यक्ति हज कर चुका था। खानपान की बात करें तो वो काफी साधारण था। निधन पर उनके अंतिम दर्शन करने हजारों लोग आए। उनके पैतृक गांव, अल राशिद में ही उन्हें दफनाया गया।

Guinness World Record में कौन है जीवित बुजुर्ग शख्स?
हालांकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड इस शख्स को बुजुर्ग व्यक्ति नहीं मानता। Guinness World Record के अनुसार दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का नाम जाओ मारिनो नेतो है। ब्राजील के रहने वाले इस शख्स को 26 नवंबर 2024 को ये खिताब मिला था। उस समय उनकी उम्र 112 साल 52 दिन थी।
कौन है अब तक का सबसे बुजुर्ग आदमी?
इसके साथ ही Guinness World Record के मुताबिक अब तक का सबसे बुजुर्ग आदमी जापान का जिरोइमॉन थे। 19 अप्रैल 1897 को उनका जन्म हुआ था। तो वहीं 12 जून 2013 को उनकी मौत हो गई थी। यानी वो 116 साल और 54 दिन की जिंदगी जी कर गए। 28 दिसंबर 2012 को उन्हें सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब मिला था।