हेलीपैड पर स्टंटबाजी कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करते है। इस चक्कर में लोग नियमों को तो ताक में रखते ही है साथ ही अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो चमोली के कर्णप्रयाग से सामने आ रहा है। यहां पर एक युवक हैलीपैड पर स्टंटबाजी कर रहा था। जिसका उसने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद युवक को पकड़ा गया।
हेलीपैड पर स्टंटबाजी कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा
दरअसल ये पूरा मामला भराड़ीसैंण स्थित हेलीपैड का है। यहां एक युवक द्वारा खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कोतवाली गैरसैंण के संज्ञान में आया। पुलिस ने भी मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई करने की सोची। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे दबोचा गया।
स्टंटबाज युवक को पुलिस ने सिखाया सबक
पुलिस ने स्टंटबाज युवक के खिलाफ एमवी एक्ट (मोटर वाहन अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की । साथ ही पुलिस ने युवाओं से अपील भी की है कि सोशल मीडिया के चक्कर में अपनी जान जोखिम में ना डालें।