Uttarkashi NewsBig News

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

उत्तरकाशी के पुरोला में जंगली सुअर का आतंक देखने को मिल रहा है. भद्राली गांव में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया. जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने किया हमला

पुरोला के भद्राली गांव में खेतों में काम कर रहे तीन लोगों पर सुअर ने हमला कर दिया. सुअर के हमले में तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए. आनन-फानन में तीनों लोगों को ग्रामीण इलाज के लिए पुरोला के उप जिलाचिकित्सालय लेकर गए.

सुअर के हमले में एक की हालत गंभीर

चिकिसकों ने शान्ति राम (52) की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया है. जबकि प्रदीप (28) और तनिश (18) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें