Pauri Garhwal NewsHighlight

गुलदार की दहशत से घर पर बैठने को मजबूर हुए ग्रामीण, वन विभाग से लगा रहे गुहार

पौड़ी में गुलदार के आतंक से लोग दहशत में है। गुलदार की दस्तक से ग्रामीण घर पर बैठने को मजबूर हो गए हैं। लोगों की आशा अब केवल वन विभाग पर टिकी हुई है।

गुलदार का आतंक

पौड़ी के विकासखंड पाबौ के खातस्यूं पट्टी के कई गांवों में इन दिनों गुलदार के खौफ से ग्रामीण परेशान हैं। जानकरी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र में एक साथ कई गुलदार घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

कई मवेशियों को बना चुका है गुलदार निवाला

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार क्षेत्र में कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। गुलदार के खौफ से लोग खेतों में काम करने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में स्कूल आते-जाते बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

इन क्षेत्रों में बनी हुई है गुलदार की सक्रियता

ग्रामीणों में बताया कि कंडेरी, तिमली, नौगांव तल्ला, मल्ला, चोरकंडी, गडरिया, गिन्ठाली आदि गांवों से सटे क्षेत्रों में आए दिन गुलदार के दिखाई देने से दहशत बनी हुई है। इसके अलावा बुआखाल-मांडखाल के बीच भी गुलदार की सक्रियता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें