UttarakhandBageshwarhighlight

मवेशियों को लेकर जंगल में गया था ग्रामीण, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

बागेश्वर के कपकोट में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है। कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत लीती गांव निवासी एक व्यक्ति मवेशियों को लेकर लोचूरा जंगल गया था। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रमेश सिंह (45) पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रमेश सिंह अपनी बकरियों को चुगाने के लिए दोपहर में जंगल गये हुए थे।

पीड़ित परिवार को दिया जाएगा मुहावजा

इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रमेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुहावजा दिया जाएगा। वहीं बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button