Dehradun NewsHighlight

विदेश में किया ग्राम प्रधान को सम्मानित, लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

नेपाल से सम्मानित होकर वापस लौटे रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी का पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें ग्राम प्रधान को सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नेपाल में सम्मानित किया गया था।

नेपाल में किया ग्राम प्रधान को सम्मानित

27 अप्रैल को रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूडी को नेपाल सरकार व एनजीओ के माध्यम से सम्मानित किया गया था। बता दें की उत्तराखंड से एकमात्र ग्राम प्रधान सुधीर को उनकी पंचायत में हुए विकास कार्यों और उनके द्वारा किए गए सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया है।

ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

सम्मान पाकर वापस लौटे ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी का रानीपोखरी की जनता ने जोरदार स्वागत किया। मेडियस से बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि ये सम्मान पूरे उत्तराखंड का सम्मान है। इस सम्मान से उनके अंदर और ऊर्जा भर गई है। आगे भी वे अपनी पंचायत मैं बेहतर कार्य करते रहेंगे।

अन्य राज्यों में भी हो चुके हैं सम्मानित

बता दें पूर्व में भी ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी को अन्य राज्यों में भी लगातार सम्मानित होते आए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यशालाओं में भी उन्हें विशेष तौर पर बुलाया जाता है। रतूड़ी को सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने पर प्रदेशभर से एकमात्र निमंत्रण मिला है। इस सम्मान के बाद से सुधीर रतूड़ी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें