Big NewsDehradun News

विकासनगर में दो समुदायों के बीच बवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

देहरादून के विकासनगर में 13 जून को हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू शख्स की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की मांग की। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया है।

आरोपियों के घर पर चलाया प्रशासन ने बुलडोजर

विकासनगर में बीती शाम को हुए विवाद ने आज सुबह होते-होते उग्र रूप ले लिया। बजरंग दल और परिजनों की ओर से मृतक का शव उठाने के लिए मना कर दिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और संपत्ति ध्वस्तीकरण की मांग की गई। रविवार को सुबह प्रशासन की टीम ने सभी आरोपियों की एक-एक कर संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। इस बीच बजरंग दल की ओर से भी मौके पर बुलडोजर मंगवाया गया। ताकि आरोपियों की बची संपत्ति को ध्वस्त किया जा सके। हालांकि पुलिस की ओर से उन्हें रोक दिया गया।

प्रशासन ने क्षेत्र में मोर्चा संभाला

क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद सुबह पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि भ्रामक सामग्री इंटरनेट पर ना फैलाई जाए। वहीं क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को खदेड़ा तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद हालत और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। बता दें मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आसपास के थाने और चौकियों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है।

पानी को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा कि पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।

ये भी पढ़ें: विकासनगर बवाल पर CM Dhami सख्त, बोले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

तीन की हालत गंभीर

हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मारते हुए नजर आ रहे हैं ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें