Big NewsDehradun News

विकासनगर : दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चली गोलियां, एक की मौत, अन्य घायल

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। विकासनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

दो पक्षों के बीच हुए विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में जमीन का लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग आज मौके पर जमीन देखने पहुंचे थे। इस बीच जिससे विवाद चल रहा था उनके पड़ोसियों ने विरोध शुरू कर दिया। जमीन देखने आए लोगों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई।

एक व्यक्ति की मौत, अन्य घायल

इस दौरान मौके पर जमीन देखने आए युवक फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

हमलावरों की तलाश जारी

एसएसपी अजय सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। हमलावरों की तलाश में शहर भर में चौकसी बढ़ा दी गई है। मृतक की पहचान बगेल सिंह निवासी लाछा गांव के रूप में हुई है। जबकि अतुल निवासी लेल्टा गांव का विकासनगर के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों में रोष

घटना दोपहर 12 बजे की है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी रोष है। बताया जा रहा है कि गाडी में तीन लोग आए थे। तीनों युवकों ने कई बार फायरिंग की। गोली चलाने के बाद तीनों लोग मौके से फरार हो गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें